Sunday, August 1, 2010

समय के पथ पर

समय के पथ पर/
नीम का पेड़ भी सुख जाता है/
शहर की हर गली बदल जाती है/
समय के पथ पर/
गाँव शहर में तब्दील हो जाता है/
दिन महीने और महीने साल में बदल जाते है/
समय के पथ पर/
चेहरे की पहचान बदल जाती है/
कहने का अंदाज बदल जाता है/
समय के पथ पर/
हम तुम बदल जाते है/
रिश्तों के नाम बदल जाते है/
समय के पथ पर/
जीवन की सच्चाई समझ आ जाती है/
हर बात पुरानी हो जाती है/
समय के पथ पर/
पल भर में सयाने हो जाते है/
रिश्तों की बात समझ में आ जाती है/
समय के पथ पर/
हम तुम बदल जाते हैं/

No comments:

Post a Comment