Saturday, July 31, 2010

माँ नहीं मरती

माँ तो कभी मरती ही नहीं है/
वह जिन्दा रहती है/
सांसो में/
नशों में दौड़ती लहू में/
उठती-झुकती पलकों में/
हवाओ से खेलती लटो में/
माँ जिन्दा रहती है/
शब्दों में/
हमारी भावनाओं में/
दीवारों पर टंगी तस्वीरों में/
पैंट में लगे पैबंद में/
शर्ट के टूटे बटन में/
माँ जिन्दा रहती है/
उजाले में/
शाम और रात के अँधेरे में/
आती-जाती हवाओं में/
आँगन में खिले फूलों में/
तुलसी के पत्तो में/
माँ जिन्दा रहती है/
सांसों में/

No comments:

Post a Comment